• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास*

By

Sep 13, 2022

*चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी//–मामला तहसील मोठ क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर गांव के ही एक व्यक्ति ने दिखाई हैवानियत चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति मेरी चार वर्षीय पुत्री उठाकर घर के बाहर से ले गया हनुमान मंदिर के नल पर ले जाकर उसके साथ करने लगा गंदी हरकत ,

वहीं मासूम को ढूंढते हुए पहुंची दादी ने उस व्यक्ति को गंदी हरकत करते हुए देखा यह देखकर वह चिल्लाई,आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा,वहीं ग्रामीणों ने तत्काल 112 डायल पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को किया पुलिस के हवाले, पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Jhansidarshan.in