*विकास खण्ड रामपुरा में बाढ के स्थायी समाधान के लिए ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह सेंगर ने उठाई मांग*
By
Sep 11, 2022
*विकास खण्ड रामपुरा में बाढ के स्थायी समाधान के लिए ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह सेंगर ने उठाई मांग*
जालौन के रामपुरा ब्लॉक में पाँच नदियों का संगम है, जिसमें यमुना, पहुज सिन्ध, चम्बल और क्वारी नदी बहती है। चम्बल व यमुना नदी में तेज बहाव के कारण भूमि कटाव की समस्या से गांव क्षेत्र हर साल प्रभावित होते है साथ ही इस क्षेत्र में सिंचाई संसाधनों की कमी के कारण अधिकाश छोटे किसानों की रोजी रोटी भी बारिश के पानी पर आश्रित रहती है। सूखा और बाढ़ की दोहरे मार से कृषि उत्पादन अत्यधिक प्रभावित होता है। जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों किसानों की आजीविका एवं खाद्य सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो जाता है।जिसके कारण अधिकाश गरीब परिवार आजीविका की तलाश में पलायन करने को विवश होना पड़ रहा है। ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर ने रामपुरा क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी को बताया जनपद का तीर्थ स्थान पचनद धाम बाढ़ के कारण मिट्टी कटान से यहां की प्रसिद्ध इमारतें हैं और मेला मैदान जर्जर हो रहा है। इसे संरक्षित करना बेहद आवश्यक है इस कारण इसे पक्का तटबंध का निर्माण कराया जाए और मिट्टी के कटान रोका जा सके इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख में बाढ़ प्रभावित गांव में बिजली की सप्लाई को पुनः सुचारु रुप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया बिजली सप्लाई के लिए विद्युत विभाग को बता दिया गया है और जेई के निर्देशन में टीमें गठित कर 2 दिनों के अंदर बिजली को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। ब्लाक प्रमुख रामपुरा ने बताया बाढ़ से प्रभावित गांव में फसने नष्ट होने से किसानों को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब हो चुकी फसलों का सर्वे कराकर शासन की तरफ से मुआवजा दिलाने की बात कही गई है।