*सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने बाले दुकानदारों को पूर्ति निरीक्षक ने दी कडी चेतावनी*
By
Sep 10, 2022
*सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने बाले दुकानदारों को पूर्ति निरीक्षक ने दी कडी चेतावनी*
जालौन :-सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को 2 रुपये प्रति किलो गेंहूँ व 3 रुपये प्रति किलो चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे कोई भी गरीब ब्यक्ति भूँखा न सोने पाए लेकिन कुछ राशन कार्ड धारक प्राप्त खाद्यान्न को अपनी बुरी आदतों के चलते छोटे दुकानदारों को बेच देते हैं। और यह सिलसिला जालौन में लंबे अर्से से चल रहा है जिसकी शिकायतें पूर्ति निरीक्षक याकूब हसन को मिल रहीं थीं जिस पर संज्ञान लेते हुए आज पूर्ति निरीक्षक ने छोटे दुकानदारों की दुकानों का निरीक्षण किया और उन्हें हिदायत देते हुए सरकारी खाद्यान्न न खरीदने की चेतावनी दी और उन्होंने प्रेस के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी राशन कार्ड धारक सरकारी खाद्यान्न को न बेचे और कोई दुकानदार सरकारी खाद्यान्न को न खरीदे और अगर कोई भी दुकानदार सरकारी खाद्यान्न खरीदते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधि सम्बत कार्यवाही की जाएगी।