• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अज्ञात कारणों के चलते 42 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी परिवार में मचा कोहराम*

By

Sep 10, 2022

अज्ञात कारणों के चलते 42 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। गरौठा तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा गुरसरांय में एसडी नर्सिंग होम के पीछे वार्ड नंबर 3 गांधीनगर में नंदराम कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राम दयाल कुशवाहा उम्र करीब 42 वर्ष द्वारा आज अज्ञात कारणों के चलते अपने ही मकान में पंखे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था वहीं बताया गया कि मृतक नंदराम कुशवाहा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत थे जिसके चलते मृतक द्वारा फांसी लगा ली गई।
मृतक नंदराम कुशवाहा के परिवार में उसके कुल चार बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं सबसे बड़ी पुत्री राम देवी उम्र करीब 20 वर्ष की शादी हो चुकी है तथा दूसरी पुत्री काजल उम्र करीब 18 वर्ष ,पुत्र अभिषेक उम्र करीब 15 वर्ष एवं प्रिंस उम्र करीब 8 वर्ष है बच्चों के सर से पिता का साया हट गया है।
मौत की सूचना मिलते ही मौके पर थाना गुरसरांय पुलिस उपनिरीक्षक शेर पाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jhansidarshan.in