*भारत को जानो प्रतियोगिता/परीक्षा कल होगी सम्पन्न*
By
Sep 9, 2022
*भारत को जानो प्रतियोगिता/परीक्षा कल होगी सम्पन्न*
जालौन :-कोंच में भारत को जानो प्रतियोगिता परीक्षा 10/09/ 2022 को 16 विद्यालयों में यह परीक्षा संपन्न होगी। जिसमें जूनियर वर्ग में 400छात्र -छात्राएं व सीनियर वर्ग में 600 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता परीक्षा पूरे भारत देश में कराई जाती है। उसी के तहत कल दिनांक 10/09/ 2022 को पूरे बुंदेलखंड प्रांत में यह प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा की तैयारी हेतु कोंच शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा, सचिव शैलेंद्र सराफ, कोषाध्यक्ष अनुज पाटकर ने आज कोंच नगर के विद्यालयों में जाकर परीक्षा की तैयारी हेतु जनसंपर्क/ भ्रमण किया।विद्यालय स्तर पर होने वाली यह परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय से जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में श्रेष्ठ, प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं की कोंच शाखा स्तर पर 18 सितंबर 2022 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच में क्यूज (प्रश्नोत्तर) प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह जानकारी कोंच शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने प्रेस मीट के माध्यम से दी।कल प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर 11पर्यवेक्षक की भारत विकास परिषद शाखा कोंच द्वारा नियुक्ति की गई है। संपूर्ण परीक्षा का संयोजक पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन को बनाया गया है। यह प्रतियोगिता परीक्षा पूरी पारदर्शिता से निष्पक्ष संपन्न कराई जाएगी।