• Tue. Jul 15th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पिछड़ा वर्ग विरोधी योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है – मनोज यादव

By

Jan 20, 2022

पिछड़ा वर्ग विरोधी योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है – मनोज यादव

झांसी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रदेश दौरे के अंतर्गत झांसी आकर स्थानीय संगठन की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह आने वाले चुनाव में जी जान से जुट जाएं। पिछड़ा वर्ग के वोटों के दम पर प्रदेश में सरकार बनाकर उन्हीं का शोषण कर उन्हें अपमानित करने वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है, उनको उनका हक दिलाने के लिए हमें लगातार संघर्ष करना है और आने वाले चुनाव में पिछड़ा वर्ग विरोधी योगी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकारें पिछड़ों के साथ जो अत्याचार कर रही हैं आने वाले चुनाव में उनका हिसाब लेंगे और पिछड़ी जातियों के दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का झांसा देकर आम आदमी के आंखों से सपने छीन लिए हैं गरीब मजदूर किसान सभी इस सरकार के द्वारा फैलाई गई बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं और उनका जीवन जीना दूभर हो गया है।

इस अवसर पर बैठक का संचालन पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष ऋषभ साहू ने तथा जिला अध्यक्ष लोकेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री अनिल झा, बलवान सिंह यादव भरत राय, प्रिंस कटिहार, रमेश यादव, धर्मेंद्र राजपूत, अमित कुशवाहा, अहमद खान, राघवेंद्र पटेल, प्रताप दांगी रविंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in