• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

2022 कांग्रेस पार्टी की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

By

Jan 4, 2022

2022 कांग्रेस पार्टी की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। कस्बा गुरसराय में कांग्रेस पार्टी की गरौठा विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी ने की जबकि मुख्य अतिथि गरौठा विधानसभा प्रभारी घनश्याम सिंह जूदेव विधायक सेवढा़ मध्यप्रदेश ने की। इस दौरान विधानसभा का टिकट मांग रहे संभावित प्रत्याशियों के अलावा नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा दावेदार प्रत्याशी चुनाव के लिए अपनी कमर कस लें पार्टी हाईकमान जिस व्यक्ति को टिकट दे उसके साथ पूरी ईमानदारी से एकजुट होकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराएं वही अध्यक्षता कर रहे भगवानदास कोरी ने कहा आने बाला समय कांग्रेस का होगा अगर प्रदेश में है हमारी सरकार आती है तो प्रियंका जी ने जो घोषणाएं की है उन नीतियों का लाभ जन-जन तक पहुंचाएंगे इस मौके पर प्रभावी उम्मीदवार संजीव निरंजन, प्रिंस कटियार, अभिषेक प्रताप, करण सिंह यादव, जिला महासचिव चंद्र प्रकाश चौरसिया, राजपाल सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह बुंदेला, जिला सचिव राजीव परमार, इमाम खान, ममता पटेल, संजुक्ता अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, मुकेश बादल,नगर अध्यक्ष इकबाल खान, विपिन दुबे, रेनू ठाकुर, जुम्मन कुरेशी, चंद्रशेखर राजपूत आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in