• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मटर महोत्सव को सफल बनाने के लिए जुटे ब्लाक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन

By

Jan 4, 2022

मटर महोत्सव को सफल बनाने के लिए जुटे ब्लाक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन

जालौन में बुंदेलखंड मटर महोत्सव को सफल बनाने के लिए जालौन ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए हैं। आयोजित कार्यक्रम को लेकर ब्लाक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 4 जनवरी से 6 जनवरी तक जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज उरई में मनाया जाएगा बुंदेलखंड मटर महोत्सव, किसानों की आय बढ़ाने व उत्पादन में वृद्धि लाना उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जालौन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा जनपद में मटर के क्षेत्र को बढाये जाने एवं उत्पादित फसल के विक्रय का प्रबन्धन एवं उचित मूल्य कृषकों को प्राप्त हो, इसके लिये दिनांक 04 से 06 जनवरी 2022 को तीन दिवसीय बुंदेलखंड मटर महोत्सव आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। मटर महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 04 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह11.00 बजे राजकीय इण्टर कांलेज प्रांगण में भानु प्रताप सिंह वर्मा केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा किया जायेगा व दिनांक 05 एवं 06 जनवरी 2022 का कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कालेज उरई में किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मटर के क्षेत्र में अनुसांधन करने वाले कृषि वैज्ञानिकों, मटर उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों की प्रतिभागिता करायी जायेगी।बुंदेलखंड मटर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु संलग्न विवरणानुसार नोडल अधिकारियों को नामित किया जाता है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in