भाजपा की नीतियों को जन- जन तक पहुँचाने में लगे हैं राजकुमार दुबे
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम बूथ स्तर से लेकर हर कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर करने में लगा हैं, में भी एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अधिक से अधिक लोगों से मिलने का काम करने में लगा हूँ। यह बात कोंच में अंशुल शुक्ला खुर्द के आवास पर पूर्व ब्लाक प्रमुख औरैया/भाजपा नेता राजकुमार दुबे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। राजकुमार दुबे ने बताया कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उनका सघन जनसंपर्क अभियान चालू है। आने वाले विधानसभा चुनाव के तहत वह भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में लगे हैं। आज उंन्होने नदीगांव, कोंच के अलावा गोहन आदि क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर भाजपा सरकार की योजनाओं को बताया। राजकुमार दुबे ने बताया कि भाजपा के अभी सम्मेलन कार्यक्रम हर विधानसभा में चल रहे हैं, इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 5 जनवरी को किसान सम्मलेन का भी प्रस्तावित हैं, जिसमें भी क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जाएंगे।