• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अपना दल एस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत*

By

Dec 31, 2021

अपना दल एस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

कोंच सहित पूरे जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने उरई रवाना हुए। उरई में अपना दल एस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर पधारे मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद सरोज का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं व जनता के द्वारा किया गया। जिसके बाद मधुवन बिला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन का है। जिसमें आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा भी की जाएगी। उंन्होने बताया कि सीटों को लेकर भी जल्द ही निर्णय निकल जायेगा, कहीं दिक्कत नहीं है। कार्यक्रम में वतौर विशिष्ट अतिथि कालका प्रसाद पटेल बुंदेलखंड प्रभारी, अहमद मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आदि मंचासीन रहे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया ने की। स्वागत गीत शिवानी किशोरी ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर वृजनारायन सिंह बब्बू अटा, (एमएलसी प्रतिनिधि),कृष्णकांत व्यास प्रधान अटा, पूर्व प्रधान अटा गन्धर्व सिंह, अतुल व्यास आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in