• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी मण्डल के साथ एन सी आर एम यू की स्थाई वार्ता तंत्र बैठक आयोजित-आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन

By

Dec 30, 2021

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी मण्डल के साथ एन सी आर एम यू की स्थाई वार्ता तंत्र बैठक आयोजित

झाँसी मण्डल कार्यालय में दिनांक 29.12.21 एवं 30.12.2021 को मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की अध्यक्षता में मंडल की मान्यता प्राप्त यूनियन एन सी आर एम यू के साथ स्थायी वार्ता तन्त्र की 66 वीं बैठक का आयोजन किया गया |

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि औद्योगिक सम्बंधो को बेहतर बनाने के क्रम में एन सी आर एम यू का रेलवे प्रशासन को सतत सहयोग मिल रहा है तथा सकारात्मक सहभागिता रही है। मैं एन सी आर एम यू के इस सहयोग की सराहना करता हूँ और साथ ही यह अपेक्षा करता हूँ कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा I
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि पिछली पी.एन.एम और इस पी.एन.एम के मध्य लगभग दो वर्ष के अंतराल में हम सबने बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना किया है | इस कोविड महामारी में जब सब कुछ थम गया तब भी हमारे कर्मठ रेलकर्मियों की लगन और निष्ठा के फलस्वरूप रेल का पहिया निरंतर चलता रहा, मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया की झाँसी मण्डल द्वारा अपने रेलकर्मियों को कोविड महामारी से बचाने हेतु हर संभव प्रयास किया गया l
बैठक के आगे के क्रम में एन सी आर एम यू के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने इस बैठक के आयोजन के लिए मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी मण्डल को धन्यवाद दिया और कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच के सम्बंधो पर निर्भर करता है, बेहतर सम्बन्धों के फलस्वरूप ही संस्थान की प्रगति बेहतर होती है| उन्होंने झाँसी मण्डल के अधिकारियों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि झाँसी मण्डल के अधिकारियों द्वारा की किसी भी समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है |

बैठक के अंतर्गत यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों जिसमें रेलवे आवासों की मरम्मत, साफ़ सफाई, भत्ता जैसे अन्य बिन्दुओ पर सघन चर्चा सहित कुल प्रस्तुत 160 मदों में से 29 मदों पर समन्वय स्थापित करते हुए, निस्तारित कर दिए गए I

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा अमित सेंगर, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/परिचालन दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित झाँसी मण्डल के सभी शाखाधिकारी, यूनियन के समस्त पदधिकारियों सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन

उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी टीम के गोल कीपर आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन हुआ है | आयुष ने हाल ही में पुणे में दिनांक 11.12.2021 से 21.12.2021 आयोजित हुई 11 वीं सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप मे उत्तर प्रदेश हॉकी टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर सीनियर इंडिया कैंप हेतु चयनित हुए है|

आयुष द्विवेदी झाँसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में खेल-कूद कोटे से जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं|
इनके चयन पर उत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष शरत मेहता, मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री आशुतोष, उत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ प्रयागराज के महासचिव नितिन गर्ग, झाँसी मंडल खेल अधिकारी अमृतांशु मौर्य सहित मंडल के अधिकारियों और समस्त खिलाड़ियों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे पुरुष हॉकी टीम के कोच हसरत कुरैशी ने आयुष के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि यह होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेल और देश का नाम ऊंचा करेगा।

(3)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सीट उपलब्‍धता एवं आरामदायक यात्रा कराने के उद्देश्‍य से निम्न रेलगाड़ी में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है।

क्रं. सं.

गाड़ी सं.

जोड़ा गया कोच

प्रभावी तिथि

1.

22195/22196

झाँसी-बांद्रा-झाँसी

(सप्ताह में दो दिन)

वातानुकूलित तृतीय श्रेणी -01

झाँसी से -03.01.2022 से 31.01.2022 तथा

बांद्रा से- 05.01.2022 से 02.02.2022

 

2.

02199/02200

झाँसी-बांद्रा-झाँसी स्पेशल

(साप्ताहिक)

झाँसी से – 06.01.2022 से 27.01.2022 तथा

बांद्रा से- 06.01.2022 से 29.01.2022

 

Jhansidarshan.in