• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*समाजसेवी अभिमन्यु सिंह (डिम्पल) के साथ सैकडों कार्यकर्ता पहुंचे थे उरई जन- विश्वास यात्रा रैली में*

By

Dec 26, 2021

*समाजसेवी अभिमन्यु सिंह (डिम्पल) के साथ सैकडों कार्यकर्ता पहुंचे थे उरई जन- विश्वास यात्रा रैली में*

कोंच/नदीगांव क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नदीगांव अभिमन्यु सिंह डिम्पल सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ उरई में जन- विश्वास रैली में केन्द्रीय गृहमंत्री/सहकारिता मंत्री अमित शाह को सुनने पहुंचे थे। अभिमन्यु सिंह डिम्पल के साथ दर्जनों कारों का काफिला आज उरई मुख्यालय पहुंचा। कोंच से ही अभिमन्यु सिंह डिम्पल के समर्थक भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, केन्द्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा जिन्दाबाद के नारे लगाए। वहीं समर्थकों ने नारे लगाते हुए कहा- “अपना विधायक कैसा हो-डिम्पल दद्दा जैसा हो” के भी खूब नारे लगाए। सैकड़ों लोगों के साथ समाजसेवी अभिमन्यु सिंह डिम्पल राजकीय इंटर कॉलेज( जीआईसी) मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने पहुंचे। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार अभिमन्यु सिंह डिम्पल माधौगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी के लिए ताल ठोक चुके हैं, विगत कुछ वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में वह काफी प्रभावशाली साबित हुए है। नदीगांव क्षेत्र में जितना विकास उंन्होने कराया है उतना किसी ने सोचा भी नहीं था, आज हजारों लोग हर समय अभिमन्यु सिंह डिम्पल के साथ खड़े रहते हैं।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in