• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अमीन संघ के चुनाव में अजय कुमार दीबौलिया बने निर्विरोध अध्यक्ष*

By

Dec 23, 2021

*अमीन संघ के चुनाव में अजय कुमार दीबौलिया बने निर्विरोध अध्यक्ष*

तहसील सभागार कोंच में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी महेश बाबू नगरिया, रामेश्वर दयाल गुप्ता व रविन्द्र कुमार शुक्ला की देखरेख में निर्बिरोध सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय कुमार दीबोलिया व मंत्री पद पर प्रदीप कुमार को निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपमंत्री नजीवुर रहमान, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, संगठन मंत्री राजमोहन, ऑडीटर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश खरे व रजपाल बनाए गए। संरक्षक के रूप में जाहर सिंह व नबीन कुमार को जगह दी गई ह। वहीं सदस्य के रूप में राजकुमार स्वर्णकार,राजा और राघवेंद्र शर्मा को बनाया गया है।

Jhansidarshan.in