• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोंच नगर में 8 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कोंच नगर में 8 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कोंच नगर में कल 8 दिसम्बर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा की तैयारियां भी पूर्ण कर की गई हैं। यह जानकारी गल्ला मंडी कोंच में अंतरराष्ट्रीय संत दीदी पुष्पांजलि ने कही। दीदी पुष्पाजंलि ने कहा कि यह कलश यात्रा 8 दिसम्बर को जवाहर नगर पत्तल मार्केट से होकर निकलेगी। यहां से कलश यात्रा नगर में होते हुए मंडी कोंच पहुंचेगी। जहाँ पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ होगा। भागवताचार्य दीदी पुष्पांजलि ने बताया कि भागवत कथा में विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरित की जाएगी, साथ ही वृद्ध असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा व मेधावी प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। दीदी पुष्पांजलि ने मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आने की बात कही।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in