• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अंजू सिंह के द्वारा चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

अंजू सिंह के द्वारा चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

कोंच में चन्दकुआ चौराहा पर भाजपा का सदस्यता अभियान कैम्प लगाया गया। यह सदस्यता कैम्प जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा जालौन की श्रीमती अंजू सिंह के द्वारा लगवाया गया था। जिसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस.एस. ठाकुर भी मौजूद रहे। यहां पर सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा जालौन की सदस्य श्रीमती अंजू सिंह में बताया कि भाजपा के आज के सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि वह भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुचाने का काम करेंगी और भाजपा के कल्याणकारी कार्यों को बताकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगीं। इस मौके पर डॉक्टर एस एस ठाकुर ने कहा कि अभी उनके द्वारा कुँवरपुरा व लौना में भी सदस्यता अभियान के शिविर लगाए जा चुके हैं, जिसमें भी लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in