मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा का है। जहां की निवासी वंदना के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला अपनी ससुराल में ही रह रही थी। जिस पर उसका जेठ बुरी नियत रखता था। बीती 17 अक्टूबर को जेठ ने महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध महिला ने किया तो जेठ ने उसके सर पर लाठी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को जंगल में ले जाकर केमिकल डालकर शव को जला दिया। महिला के मायके वाले जब उसकी ससुराल पहुंचे तो महिला के 8 वर्षीय बच्चे ने हत्या का राजफाश किया। घरवालों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।