झांसी। नामदेव समाज झांसी की बैठक श्री बांके बिहारी मंदिर मानिक चैकी झांसी में श्री जय प्रकाश नामदेव एडवोकेट की अध्यक्षता मंेे आहूत की गयी। जिसमें नामदेव समाज के अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण नामदेव व कोषाध्यक्ष जगदीश नामदेव के आकस्मिक निधन के उपरान्त सामाजिक गतिविधियो को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से श्री राजेन्द्र कुमार नामदेव ‘राजू‘ को अध्यक्ष व रूपेश कुमार नामदेव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नामदेव समाज की कार्यकारिणी ने नव मनोनीत अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष ने समाज के विकास मे तन, मन, धन से सहयोग करते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। नव मनोनीत कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार नामदेव ने समाज के विकास के लिए युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आहवान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयप्रकाश नामदेव एडवोकेट द्वारा समाज के व्यक्तियों का परस्पर सहयोग करते हुए उन्नति करने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर जीडी नामदेव, दिनेश कुमार नामदेव, गौरव नामदेव, कैलाश नारायण नामदेव, दिनेश नामदेव नगरा, सुरेश चन्द्र नामदेव, मुन्नालाल नामदेव, रामबाबू नामदेव, कृष्णगोपाल नामदेव, ब्रजमोहन नामदेव, आनन्द नामदेव, पृथ्वीनाथ कोपरा, महेशचन्द्र नामदेव, श्रीराम सिंह नामदेव, नारायणदास, कौशल, कैलाश, मुकेश, संजय नामदेव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीडी नामदेव व आभार जयप्रकाश नामदेव ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट-= आयुष साहू