भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंडल प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन रविवार सुबह 10 बजे मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर की अध्यक्षता में वर्ग गीत से प्रारंभ हुआ जिसमें उपस्थित संगठन के चयनित प्रवक्ताओं द्वारा भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया वर्ग प्रशिक्षण शिविर में पूर्व से निर्धारित विषय हमारा विचार परिवार उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता श्री राजेश सिंह सेंगर भारतीय जनता पार्टी के विचार परिवार के बारे में वहीं द्वितीय आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा कौशल किशोर तृतीय सत्र भाजपा इतिहास और विकास उदयन पालीवाल चौथा सत्र व्यक्ति विकास एवं सदाचार अनिल यादव एवं दिवस के अंतिम व पांचवें सत्र में 2014 के बाद भारत में आया बदलाव एवं हमारा दायित्व पर उर्विजा दीक्षित जी ने पार्टी के पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से व्याख्यान कर बताया प्रथम दिवस में कुल 5 सत्र पूर्ण किए गए सत्र के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिलाध्यक्ष झांसी जमुना प्रसाद कुशवाहा, अशोक राजपूत क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, रामनरेश तिवारी, बद्री त्रिपाठी, उदय लोहारी, छत्रपाल सिंह जिला महामंत्री, दिनेश परिहार, गजराज सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, पूछ मंडल के मंडल से निधि यादव, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, संदीप सोनी, उपाध्यक्ष भगवत वर्मा, नरेन्द्र कुमार, पवन परिहार, सहित अजय शुक्ला, साकेत गुप्ता, गजराज सिंह गज्जू, भगवत वर्मा, सुनील कुमार, अमित गुप्ता, बृजराज गुर्जर, संतोष बंशकार, रूपनारायण कंजर, आदि मौजूद रहे वर्ग प्रशिक्षण शिविर का संचालन नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।