• Mon. Jul 14th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नहर में नहाने गया आठ वर्षीय बालक हुआ लापता :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*नहर में नहाने गया आठ वर्षीय बालक हुआ लापता :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

पिरौना (जालौन) पिरौना में स्थित अम्बेडकर मोहल्ला में रहने वाला 8 वर्षीय बालक हुआ लापता जानकारी के अनुसार पिरौना निवासी शिवदयाल अहिरवार का 8 वर्षीय पुत्र सुभाष पिरौना गांव से निकली हमीरपुर नहर में आज अपनी बहिनो के साथ नहाने गया था सुभाष नहर में नहा रहा था इसके बाद वह लापता हो गया परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पिरौना चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा बालक की तलाश में जुट गए शुक्रवार की सुबह पुरानी परंपरा के चलते लड़कियां मामुलिया को विसर्जन करने के लिए नहर गयी थी सबके साथ सुभाष भी गया था इसके बाद सभी ने नहर में नहाया इसके बाद सुभाष लापता हो गया इधर उधर खोजने के बाद बालक का कही पता नही चला इससे यह अनुमान लगया जा रहा कि कही नहर में डूब तो नही गया।
सुभाष के पिता ने बताया कि सुभाष घर मे इकलौता लड़का था और सुभाष की तीन बहिने कविता 18 वर्ष, बबिता 16 वर्ष व मुस्कान 13 वर्ष हैं जिनमे सबसे छोटा सुभाष 8 वर्षीय था।

Jhansidarshan.in