• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम बी प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न :रिपोर्ट , कृष्ण कुमार*

*संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम बी प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न :रिपोर्ट , कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।।
आज तहसील परिसर गरौठा में एडीएम बी प्रसाद राजस्व एवं वित्त की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस
मौके पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव भी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें विद्युत के 3 पुलिस के 8 राजस्व के 5 विकास के 6 अन्य 4 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का समाधान नहीं हो सका।
वही अपर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया कहा कि उनकी समस्या बहुत ही जल्द दूर की जाएंगी।
उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र किया जाए।
जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा की तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण तय समय पर किया जाए।
किसी भी फरियादी को कोई समस्या नहीं होने पाए इसके अलावा समस्या का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता को भी सूचित किया जाए।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार राय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साअधिकारी विवेक कुमार सोनी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in

You missed