• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*16 फरवरी को होगा झांसी मीडिया क्लब का चुनाव*

 

झांसी। झांसी मीडिया क्लब की बैठक पत्रकार भवन में आयोजित की गई। जिसमें इस वर्ष होने वाले संगठन के चुनाव की रूप रेखा सर्वसम्मति तय करते हुए चुनाव एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। वही चुनाव की तिथि 16 फरवरी 2020 निर्धारित करते हुए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया। 
पत्रकार भवन में आयोजित मीडिया क्लब की बैठक में सर्व प्रथम चुनाव की तिथि 16 फरवरी तय की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि 4 से 9 फरवरी तक सदस्या अभियान चलाकर मतदाता सूची तैयार की जायेगी। 11 फरवरी को नामांकन व 12 फरवरी को नाम वापिसी होगी। इसके बाद 16 फरवरी को सभी पदों ंके लिए पत्रकार भवन में प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना उपरान्त परिणाम घोषित किये जायेगे। साथ ही सर्व सम्मति से चुनाव की एल्डर्स कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, रामकिशन अकेला, शशांक त्रिपाठी, पीएन द्विवेदी, रामकुमार साहू व कमलेश बिहारी पाण्डेय को शामिल किया गया। बैठक में अध्यक्ष मुकेश वर्मा, नवल किशोर शर्मा, रवि शर्मा, हेमेन्द्र ठाकुर, विष्णु दुबे, राजेश चैरसिया, सुल्तान आब्दी, सुमित मिश्रा, एस शिवहरे, इमरान खान, रोहित झा, विजय कुशवाहा, अख्तर खान, रानू साहू, प्रभात साहनी, आशीष दुबे, तौसीफ कुरैशी, मनमोहन मनु, शकील खान, नीरज साहू, आकाश राठौर, रवि साहू, भरत कुलश्रेष्ठ, मनीष अली, आनन्द मोदी, अतरसिंह परिहार, मनोज दुबे, बृजेश साहू, अतुल वर्मा, विवेक दोहरे, पंकज भारती, विनोद पण्डा, राहुल उपाध्याय, सूरज कुमार, अजीत चैधरी, नवीन यादव, मुकुल गुप्ता, उदय कुशवाहा, विनोद साहू, डीएस दीक्षित, विकास खरे, राहुल कोष्टा, आफरीन खान, आयुष साहू, अरूण वर्मा, मुकेश झा सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।       

Jhansidarshan.in