• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बुंदेली संस्था द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार को सम्मानित किए जाने पर किया हर्ष व्यक्त “रिपोर्ट,कृष्ण कुमार “*

*बुंदेली संस्था द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार को सम्मानित किए जाने पर किया हर्ष व्यक्त “रिपोर्ट,कृष्ण कुमार “*

 

गुरसराय झांसी।। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं बुंदेली भाषा के मर्मज्ञ डॉ सुखदेव कुमार व्यास को मध्य प्रदेश के छतरपुर में सम्मानित किया गया छतरपुर की अग्रणी बुंदेली संस्था संतोष सिंह बुंदेला साहित्य परिषद के द्वारा आयोजित 29 वे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान संतोष सिंह बुंदेला स्मृति बुंदेली साहित्य सम्मान से श्री व्यास को साल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष यूपी सिंह सचिव सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला कोषाध्यक्ष अशोक रावत संयोजक अभिराम पाठक के द्वारा देश के प्रख्यात कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी आगरा कमलेश राजहंस अनपरा श्यामलाल मजूमदार लखनऊ रणजीत सिंह राणा भीलवाड़ा अजय अंजाम औरैया बिहारी लाल अंबर प्रयागराज आनंद राज आनंद नागपुर श्रीमती व्याख्या मिश्रा लखनऊ श्रीमती मीनू शर्मा कोटा सुश्री शिवांगी सिकरवार झांसी की गरिमामय उपस्थिति में सम्मानित किया गया श्री ब्यास के सम्मानित होने पर नगर के समाजसेवियों साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in