*पूर्व में हुई चोरियों का नहीं हो सका खुलासा और एक ही रात तीन घरों में हुई फिर चोरियां चोरों के हौसले बुलंद।।* गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा अंतर्गत मामला ग्राम सुजानपुरा का है। जहां पर आज रात्रि में लगभग 2 बजे के बाद शातिर चोरों ने 3 घरों को अपना निशाना बनाया उड़ा ले गए लाखों का माल। एक परिवार में 2 महीने के बाद लड़की की शादी होनी थी उसमें 5 लाख के जेबरात ढाई लाख की नगदी पड़ी हुई थी। चोरों ने एक लड़की की शादी का रिश्ता तोड़ने की कगार पर पहुंचा दिया। वहीं 2 घरो में एक लड़के की 5 महीने पूर्व शादी हुई थी। उस घर से भी लड़के का पूरा जेवरात तथा 5 लाख रुपये लेके चोर नौ दो ग्यारह हो गए। वही ग्रामीणों का आरोप है कि 112 डायल पुलिस को 4 बजे सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। जिस घर में चोरी हुई है उनके परिबार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश ब्याप्त है। गरौठा कोतवाली अंतर्गत नगर एवं क्षेत्र में आए दिन चो रियां हो रही है पर पुलिस की निरंतर लापरवाही सामने आ रही है। इससे पूर्व भी कई बार चोरियां हुई हैं लेकिन नहीं हो रहा चोरियों का कोई खुलासा।