• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रकवि के जीवन पर किया जाएगा लघु नाटिका का मंथन-मनमोहन गेड़ा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी। गहोई गौरव झांसी द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती की पूर्व संध्या पर समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाले सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
चार्टर अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त जी के जीवन पर एक लघु नाटिका का मंथन एवं उनका जीवन परिचय राजकीय संग्रहालय में 2 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2018 19 में हाईस्कूल तथा इंटरमीडियट प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in