• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नेहरू युवा मंडल ने निकाला स्वच्छता अभियान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

नेहरू युवा मंडल ने निकाला स्वच्छता अभियान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

मोंठ-आज ग्राम लुधियाई में नेहरू युवा मंडल लुधियाई की टीम द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्रत्येक नागरिकों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने के लिए जागरुक किया गया वही नेहरू युवा मंडल लुधियाई अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यह स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत प्रधानमंत्री महोदय जी पूरे देश में स्वच्छता लाना चाहते हैं तो वही हम लोग भी अब ग्रामीण स्तरों पर टीमें बनाकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे हम लोग स्वयं सड़कों, नालियों, तालाबों, आदि स्थानों की स्वयं सफाई रखने का प्रण लेते हैं।तथा वहीं इसी बीच प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम लाल यादव ने ऐसे कार्यक्रमों की बहुत ही सराहना की और अपना भी सहयोग देने का वचन दिया। इसी मौके पर प्राथमिक विद्यालय बिहटा के आचार्य राम किशोर प्रजापति एवं प्रमोद पाल ने भी स्वच्छ भारत मिशन की टीमों की सराहना करते हुए लोगों से स्वच्छ भारत मिशन का संकल्प पूर्ण करने में सहयोग करने के लिए आग्रह किया इस मौके पर नेहरू युवा मंडल के कार्यक्रम समन्वयक श्री निखिल गुप्ता जी,अल्का अध्यापिका,पूजा, जमुना प्रसाद, गौरव कुशवाहा ,अखिलेश कुशवाहा, रहीस बुलबुले, रोहित यादव ,रोहित अहिरवार, बहादुर पाल ,देव, सुरेंद्र, श्रीराम कुशवाहा, धर्मेन्द्र,सूरज पाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in