झाँसी | रक्सा थाना पुलिस द्वारा जमीनी लेनदेन के मामले में दो प्रॉपर्टी डीलर कम्पनी सहित सात पर मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही की है | जिनमे पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र व्यास (डमडम महाराज) सहित शहर के चर्चित बिल्डर कदीर खान शामिल हैं |
पिछोर निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर गजेंद्र सिंह सेंगर ने रक्शा पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने रक्शा में प्लाट खरीदा था | जिसमे सीवीकेजी डिप्लोवर्क झांसी, दतिया गेट बाहर निवासी सन्तोष कुमार,पंचवटी कालोनी निवासी अब्दुल कदीर खांन, ज्ञानेश्वर कुशवाहा, व्यास इन्फ्राटिक नई दिल्ली पता केकेजी रियल स्टेट, झांसी, पूर्व गरौठा विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ़ डमडम महाराज नि0- झांसी सहित एक अन्य ने उक्त प्लाट की रजिस्ट्री की थी | लेकिन अब विक्रेता प्लाट पर कब्जा करने से मना कर रहे हैं | साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं | रक्सा थाना पुलिस ने प्रार्थी गजेंद्र के प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की है |
गरौठा पूर्व विधायक, कदीर सहित सात प्रॉपर्टी डीलरों पर 420 का मुकदमा दर्ज
