• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी-नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया का तबादला रुका, बने रहेंगे नगर आयुक्त:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। तमाम अटकलों के बाद आखिर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया का तबादला रुक गया है। वह झाँसी नगर निगम के नगर आयुक्त बने रहेंगे।
आपको बताते चले कि बीते 28 अगस्त को शासन द्वारा 36 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए थे। जिसमे झाँसी नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को झाँसी के अपर मण्डलायुक्त पद पर भेजा गया था और पीसीएस अधिकारी शेषनाथ को झाँसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार तबादला एक्सप्रेस के चलते ही कई अधिकारियों ने लखनऊ डेरा डाल लिया था। जिनमे पीसीएस अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया भी शामिल थे। अभी हाल ही में जारी हुए शासनादेश के अनुसार उनका झाँसी अपर मण्डलायुक्त के पद हुए तबादले को निरस्त कर दिया गया है और वह झाँसी नगर आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

  • रिपोर्ट-=आयुष साहू
Jhansidarshan.in