झाँसी | अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र मंगलवार की शाम झाँसी पहुंचे | यहाँ उन्होंने पुलिस बल के साथ सीपरी बाजार का भृमण किया और उसके बाद सीपरी थाने का निरिक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की जांच करते हुए उसमे और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए |
आज अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन सभागार में झाँसी मंडल के उपमहानिरीक्षक सुभाष बघेल के साथ मंडल के समस्त पुलिस अधीक्षकों की बैठक के दौरान उनके जनपदों की क़ानून व्यवस्था का जायजा लिया | इसके साथ ही उन्होंने सवेरा के तहत जनपद के सीनियर सिटीजनों के साथ बैठक करते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आस्वाशन दिया | अपर पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों के साथ वार्तालाप करते हुए जनपद के अपराध का आंकड़ा प्रस्तुत किया | उन्होंने जनवरी 2018 से अगस्त तक हुए लूट, ह्त्या जैसे जघन्य अपराधों का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले 2016-17 की अपेक्षा इस वर्ष अपराध में कमी देखने को मिली है | उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में झाँसी जनपद में लूट का आंकड़ा 22 और हत्या जैसे अपराधों का आंकड़ा 64 है जो पिछले आंकड़ों के मुताबिक़ कम है | उन्होंने बताया कि लूट, हत्याओं के साथ ही बलवा, मारपीट सहित अन्य अपराधों में कमी देखने को मिली है | अभी हाल ही में इंस्पेक्टर सुनीत सिंह द्वारा एक सिपाही के साथ की गयी अभद्रता के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में पुलिस की बदनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उक्त इंस्पेक्टर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी | उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए मिलीभगत कम करने को कहा | उन्होंने पुलिस अधिकारियों को किरायेदारों का सत्यापन करने का भी आदेश दिया और आम जनता से साइबर क्राइम से अलर्ट रहने की अपील की | इसके साथ ही उन्होंने डीआईजी सुभाष सिंह बघेल को ललितपुर जिले की भाँति झाँसी में भी व्हाट्सअप ग्रुप पर लगाम कसने को कहा |
एडीजी के दरबार में फरियादियों की भरमार
जहाँ एक ओर अपर पुलिस महानिदेशक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून पर चर्चा कर रहे थे तो वही फरियादी उनकी चौखट पर न्याय की गुहार लगा रहे थे | एडीजी के समक्ष पहुंचे फरियादी जिले की क़ानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं कि आखिर थाना या जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याएं नहीं निपटाई जा रहीं है जो जोन अधिकारी तक पहुँचने को मजबूर हुए | फिलहाल अपर पुलिस महानिदेशक ने समस्त फरियादियों की फ़रियाद को सुनते हुए उनकी समस्या का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया हैं |
रिपोर्ट-=आयुष साहू