लखनऊ/झाँसी | यूपी सरकार ने लंबी माथापच्ची के बाद एकमुश्त 36 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई जिलों में एक साथ कई डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारी बदले गए हैं | वही झाँसी नगर निगम के नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को झाँसी के अपर मंडलायुक्त के पद पर भेजा गया है तो शेषनाथ को झाँसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया | शासन की ने आज अपनी तबादला एक्सप्रेस को आगे बढ़ाते हुए ब्रह्मदेव सिंह को एडीएम न्यायिक सीतापुर, हर्षदेव पांडेय को एडीएम प्रशासन सुल्तानपुर, प्रेम प्रकाश को सिटी मजिस्ट्रेट सीतापुर, रामकेवल तिवारी को एडीएम न्यायिक लखनऊ, रामअरज को एडीएम भूमि लखनऊ, राकेश कुमार को एडीएम न्यायिक कासगंज, योगेंद्र कुमार को एडीएम वित्त कासगंज, प्रभाकांत अवस्थी को सिटी मजिस्ट्रेट आगरा, सियाराम को एडीएम न्यायिक मुजफ्फरनगर, आलोक कुमार को एडीएम वित्त मुजफ्फरनगर, जयचंद्र पांडेय को सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली, जैनेंद्र कुमार को डीडीसी फर्रूखाबाद, सुरेश चंद्र शर्मा को रजिस्ट्रार गोरखपुर विवि, महेंद्र सिंह को एडीएम न्यायिक महोबा,
पूनम निगम को एडीएम वित्त महोबा, अशोक शुक्ला को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली, विजय नारायण पांडेय को एडीएम न्यायिक चित्रकूट, गणेश प्रसाद सिंह को एडीएम वित्त चित्रकूट, सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन,
राम अक्षयबर को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रूखाबाद, महेंद्र सिंह को एडीएम न्यायिक बलरामपुर, शैलेंद्र मिश्रा को सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा, अजय श्रीवास्तव को एडीएम प्रशासन अलीगढ़, राम निवास शर्मा को एडीएम प्रशासन बदायूं,
अनिल उपाध्याय अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, देवीदास को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल, सतीश पाल को संयुक्त सचिव श्रम विभाग, कमलेश कुमार सिंह को सीडीओ आजमगढ़, उदयराज सिंह को सीडीओ कुशीनगर, महेंद्र राय को सीडीओ कानपुर देहात, गौरव वर्मा को सीडीओ जौनपुर बनाया गया है | वही अशोक श्रीवास्तव का तबादला निरस्त किया गया है | वह ईडी कल्याण निगम बने रहेंगे |
झाँसी के नए नगर आयुक्त होंगे शेषनाथ, प्रताप सिंह भदौरिया अपर मंडलायुक्त झाँसी:रिपोर्ट-=आयुष साहू