• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रक्षाबंधन पर मनाया स्वच्छता बंधन:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | जिला जनकल्याण महासमिति के तत्वाधान में रक्षाबंधन को स्वच्छता बंधन के रूप में मनाया गया | इस दौरान समिति की सदस्याओं ने क्षेत्र में घूमकर आम जनमानस को स्वच्छता बंधन के रूप में राखी बांधकर प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग ना करने का संकल्प लिया | इस दौरान समिति की सदस्याओं ने लगभग 101 भाइयों को स्वछता बंधन बांधा | इसके साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया |
इस दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि हमारे त्योहारों के पीछे कोई ना कोई संदेश अवश्य छिपा होता है | आज भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन है | इस दिन भाई अपनी बहन कि रक्षा करने कि शपथ लेता है | इसी के साथ हमे पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सके | उन्होंने बताया कि समिति कि अलग अलग टीमों ने पूरे महानगर में स्वच्छता बंधन बांधकर आम जनमानस से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया |
इस मौके पर किरन कुशवाहा, प्रियांशी श्रीवास्तव, काजोल सेन, शिवानी राजपूत, हिना खान, तरुण अरोरा, अमित श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह, सतेंद्र तिवारी, वेद भार्गव सहित समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in