• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी-आखिर बीच बाजार में बड़े व्यापारी और पुलिस, अधिकारी क्यों आ गए आमने-सामने, हुयी झड़प:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वातावरण में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए पूरे प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है | इसी क्रम में आज सूचन पर नगर निगम के अधिकारियों ने सुभाष गंज स्थित व्यापारियों के गोदामों में कुन्तलों के हिसाब से भंडारण किया गया पॉलीथिन के भंडार में छापा मारा | व्यापारी के गोदाम से कुन्तलों के हिसाब पॉलीथिन के बरामद होने पर पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी | व्यापारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने को उतारू हो गए | आनन फानन में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी | लेकिन व्यापारी पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार पर उतारू हो गए | काफी देर बाद अधिकारियों और व्यापारियों में सामंजस्य स्थापित हो सका |
संयुक्त नगर आयुक्त ए के गुप्ता ने बताया कि 25 कुंतल पाॅलीथिन बरामद हुई है और व्यापारी रिंकू जैन के खिलाफ पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है | वहीं दूसरे व्यापारी मोहित पटवारी के सामने ना आने पर उन्हें दंड शुल्क का नोटिस भेजा जाएगा |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in