• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बारिस के कहर से ढहे दो मकान, हुआ हजारों का नुकसानःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

बारिस के कहर से ढहे दो मकान, हुआ हजारों का नुकसानः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में लगातार दो दिन तक हुई बारिस से सदर गांव में दो खपरैल मकान गिर गये। ग्रामीणों के मकान गिरने से ग्रहस्थी का सामान खराब हो गया। जिससे दोनों परिवारों को खासी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
बीते दो रोज हुई झमाझम बारिस से जहां एक और मौसम सुहाना हो गया वहीं कच्चे मकान गिरने से लोगों की आफत आ गई। क्षेत्र के सदर गांव निवासी बाघराज पुत्र महादेव ने बताया कि बारिस के कारण उसका कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दब कर ग्रहस्थी का सामान खराब हो गया। इसी तरह गांव के ही रामसहांय पुत्र हिन्दूपत ने बताया कि उसके कच्चे मकान में ग्रहस्थी का सामान रखा हुआ था। बीती रात वह परिजनों सहित बगल के कमरे में सोया था। तभी पानी की वजह से उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से उसमें रखी मेज, कुर्सी, अलमारी सहित ग्रहस्थी का सामान टूट फूट गया जिससे उसे 50 हजार रूपये की चपत लगी।

Jhansidarshan.in