• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अपना वेतन मांगने विद्यालय पहुंचा शिक्षक, प्रधानाचार्य ने किया यह कारनामाःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

अपना वेतन मांगने विद्यालय पहुंचा शिक्षक, प्रधानाचार्य ने किया यह कारनामाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में अपना बकाया वेतन मांगने स्कूल पहुंचे शिक्षक से प्रधानाचार्य ने गालीगलौच की। विरोध करने पर अपने स्टाफ के साथ मिलकर उसे पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी जयहिंद प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह नगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करता था। माह फरवरी से मई तक शिक्षण कार्य करने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा मना करने पर मई में पढ़ाना बंद कर दिया। उसके दो हजार चार सौ रूपये स्कूल पर बकाया थे जो कई बार मांगने पर भी नहीं दिये गये। मंगलवार को प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल बुलाया। ग्राम बहगांव निवासी अपने मित्र धीरेन्द्र के साथ विद्यालय जाकर अपने रूपये मांगे। आरोप लगाया कि अपने रूपये मांगने पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के कुछ स्टाफ ने उसके साथ गालीगलौच की। जब उसने कोतवाली में शिकायत करने की बात कही तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Jhansidarshan.in