आरएसएस के वनविहार कार्यक्रम में पढ़ाया राष्ट्रभक्ति का पाठः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद गोहाण्ड ब्लाक के सरसई मौजा स्थित मां श्यामला देवी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राठ द्वारा वनविहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के साथ ही स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति की सीख दी गई।
राठ के मां श्यामला देवी मंदिर में आयोजित वनविहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह सुरेश चंद्र सोनी ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र हित के लिये समर्पित रहता है। प्रत्येक स्वयंसेवक हर मोर्चे पर खुद को साबित करने की क्षमता रखता है। वनविहार कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही राष्ट्रभक्ति के लिए सर्वश्व न्योछावर करने की प्रेरणा दी गयी। अध्यक्षता अजय कुमार अग्रवाल ने की। समापन बौद्धिक जिला सह बौद्धिक प्रमुख रामप्रकाश पथिक का रहा। विनोद द्विवेदी, रमेश बापू, सुरेश तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।