सुधांशु सिंह बने भारत माता सेवा संघ जिलाध्यक्षः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर। भारत माता सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा ने सुधांशु सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया। नवगठित जिला कार्यकारिणी से राष्ट्र व छात्र हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
हमीरपुर जनपद में भारत माता सेवा संघ की जिला इकाई गठित की गई। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा के निर्देश पर रूपेंद्र सिंह राजपूत को जिला संयोजक, जयहिंद सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, मनीष साहू जिला सह संयोजक, अवधेश कुमार व संजय कोषाध्यक्ष, विकाश द्विवेदी जिला महामंत्री, हेमेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष कुमार, भारत कुमार, सत्येंद्र राजपूत उपाध्यक्ष, लक्ष्मीप्रसाद, वीर सिंह कुशवाहा, सोनू, इंद्रजीत मंत्री तथा राहुल मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार, हरीश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।