ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
समथर (झांसी):- शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप समथर कस्बा के थाना समथर में संपूर्ण समाधान दिवस थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप गौतम की अध्यक्षता बृज किशोर यादव राजस्व निरीक्षक प्रभारी राजस्व विभाग के अतिथय मैं समापन हुआ जिसमें प्रथम दृष्ट सरकारी सेक्टर गुल पानी वाली नाली आदि की शिकायतें अधिक आई जिसे राजस्व अम ला द्वारा निराकरण किया गया वही पुरानी लंबित मामले में कस्बा समथर निवासी महेंद्र पाल सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्होंने 3 माह पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस में थाना समथर मैं प्रार्थना पत्र दिया था कि मौजा अंगथरी स्थित उनके खेत को जाने वाली सेक्टर पर कब्जा है उसे मुक्त करवाया जाए जिसकी माप नहीं की जा रही है जिसमें राजस्व निरीक्षक व कार्यवाहक लेखपाल को शीघ्र सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया गया था वहीं ग्राम बागरी निवासी राम स्नेही ने सरकारी चकरोड माप कराने का प्रार्थना पत्र दिया जिसमें लेखपाल सीताराम एस आई अशोक कुमार यादव को मौके पर भेजा गया वही श्रीमती बरतन पत्नि मजीद खान निवासी ग्राम लोहागढ़ ने प्रार्थना पत्र दिया कि ग्राम के ही जाहिद ने गाली गलौच कर उस की मारपीट कर दी एवं पानी निकासी वाली पक्की नाली से निकलने वाला पानी रोक दिया एवं साकिन निवासी श्रीमती अफसाना पत्नी एजाज खान ने तहरीर दी की अंसार व अशफाक पुत्र शाहजद खान के द्वारा कृषि भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया उक्त दोनों मामलों की जांच हल्का इंचार्ज सुबोध सिंह सेंगर को दी गई !इस अवसर पर नगरपालिका से राजू सेन जिला पंचायत से दीनदयाल व लेखपाल उपस्थित रहे और अन्य विभागों के अधिकारी गायब रहे
रिपोर्ट
यशपाल सिंह