• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सरकार के दावे हवाहवाई, झाँसी जिले का एक गांव ऐसा भी, जहां गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

पूँछ/झाँसी

सरकार के बाद भी कहे या ना भी कहे दोनों ही सिर्फ कागजों में है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है गड्ढा मुक्त सड़क के बाद अब तक नहीं हुए पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे की कहावत चरितार्थ होते नजर आ रही है, कुछ ऐसे ही हालात हैं, झांसी जिले के मोंठ ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमगाॅव की ओर जाने वाले मार्ग की, जहाँ रास्ते के हालत बद से बदतर हो गये है, जहां रास्ता कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, सड़क पड़ी है जर्जर ग्रामीण परेशान बारिश के मौसम में और भी दुर्गम हुआ रास्ता सड़क के गड्डो में पानी भरने से नही निकल पा रहे हैं बाइक सवार ग्रामीणों ने की रोड सुधारने की मांग,

ग्राम अमगाॅव में संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है, जिसके कारण लोग अपने कार्यो के लिए ग्राम से नही निकल पाते है, लोगो का कहना है कि कई वार शिकायत करने के वाद भी कोई सुनवाई नही की गई, वर्षो से उखड़े पड़े रोड पर कई वार क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी निकले लेकिन रोड की जरा सी बात कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, इधर प्रधानमंत्री हो या सूबे के मुख्यमंत्री सड़को पर गड्डे मुक्त और ग्रामो को मुख्य मार्ग से जोड़ने की बात करते नही थकते, वही अमगाॅव जैसे ग्राम में शासन की ऐसी घोषणाये धूल फाक्ति नजर आ रही है, लोगो ने बताया कि खराब रास्ते की बजह से बच्चे स्कूल नही जा पाते, बीमारो को तुरंत उपचार नही मिल पाता, इसके साथ ही ग्राम की रोजमर्रा की जिंदगी रुकी हुई पड़ी है पूंछ क्षेत्र में शायद यह एक ही मार्ग है, जो बदहाली का शिकार बना हुआ है, उखड़े पड़े रोड को जल्द ठीक करवाने की लोगो ने मांग की है, इस दौरान ग्राम प्रधान रामकुमार गुर्जर नरेश राजपूत जगत सिंह श्याम राज गुर्जर सियाशरण गुड्डी दुर्गेश गुर्जर  सहित ग्रामीण उपस्थित रहे

Jhansidarshan.in