मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
मऊरानीपुर ट्रैक्टरों के द्वारा दिन-रात जारी है अवैध खनन: रिपोर्ट अमित समेले
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
मऊरानीपुर झांसी प्रशासन की रोक के बाद भी क्षेत्र की विभिन्न नदियों से अवैध बालू खनन ट्रैक्टरों के द्वारा जारी है शिकायत के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जानकारी के अनुसार ग्राम भानपुरा कदौरा घाट कोटरा ककोरा नया गांव धायपुरा भड़रा बसरिया हरपुरा पंचम पुरा पठाढकरवारा अन्य ग्रामों में ट्रैक्टरों के द्वारा क्षेत्र के कई घाटों से अवैध रूप से बालू लाई जा रही है बालू से भरी ट्रालियां इधर से उधर निकलती हुई देखी जा सकती है शिकायत करने के बाद भी खनिज विभाग स्कूल कोई ध्यान नहीं दे रहा है ग्राम वासियों ने अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है
रिपोर्ट
अमित समेले