• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हम हैं पुलिस देखते हैं कौन रोकता है सरकारी सीट पर बैठकर धुँए के छल्ले में उड़ाएंगे शासन का आदेश:रिपोर्ट-यशपाल सिंह

समथर/झांसी – जहां एक और प्रशासनिक अधिकारी लगातार धूम्रपान निषेध सरकारी ऑफिसों के बाहर लिखकर धूम्रपान पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है, वही योगी सरकार में उनके आला अधिकारी सरकारी ऑफिसों के अंदर बैठकर धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं और शासन के आदेश को धुएं में उड़ाते नजर आ रहे हैं, कुछ ऐसा ही नजारा है झांसी जिले के समथर थाने का, जहां एक मुंशी शासन के आदेशों को धुयें के छल्लों में उड़ाता नजर आ रहा है।
जहां एक और अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय के बाहर लिखा जाता है कि धूम्रपान वर्जित है, हम है दवंग देखते हैं कौन रोकता है, की कहावत चरितार्थ होते नजर आ रहीं हैं समथर थाने में जो मुंशी है वो कहते भी हैं मेरा नाम है राजेश दिक्षित अब मुझे कहने की जरूरत नहीं है आप ही समझ गए होंगे आखिर इन मुंशीजी का रुतबा क्यों है क्योंकि उनका कहना है कि अब मेरी……………..
वही कार्यालयों के वाहर साफ शब्दों में लिखा है कि धूम्रपान निषेध है, धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा, वही कार्यालय के अंदर सरकारी सीट पर बैठकर के कश लगाने का काम भी किया जाता है, धूम्रपान करना निषेध है, धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूूला जाएगा। ऐसा ही कुछ लिखा है, लेकिन एक बात यह समझ नहीं आती जो जुर्माने की बात लिखी गई है या जो नियम है, वह सब जनता के लिए फॉलो किए जाते हैं, जबकि उसी थाने के मुंशी द्वारा खुलेआम बीड़ी के कश सरकारी सीट पर बैठकर लगाये जाते हैं, तो इसका मतलब यह हुआ कि सिर्फ लोगों के लिए यह नियम है, जो लोग फॉलो करें, पुलिस नियमों को फॉलो नहीं करेगी। थाना समथर में नियुक्त जनाब राजेश दीक्षित जो कि दीवान(मुंशी) के पद पर हैं, वह अपने आप में भी किसी थानाध्यक्ष से कम नहीं है, धड़ल्ले से ड्यूटी के समय थाने के अंदर बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं, क्या इसी प्रकार से अपने थाना के थानाध्यक्ष के आदेशों की दीवान राजेश दीक्षित के द्वारा धज्जियां उड़ाई जाएंगी। और ऑफिस में बीड़ी पीकर आदेशों को ठेंगा दिखाया जायेेेगा। वहीं समथर थाना के बाहर की दीवारों पर स्पष्ट लिखा है, धूूूम्रपान करना निषेध है, क्या यह नियम दीवान जी राजेश दीक्षित के लिए लागू नहीं, अब देखना यह होगा की उच्च अधिकारियों के द्वारा दबंग दीवान जी के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की जाती है, या फिर इसी प्रकार से दबंग दीवान जी के द्वारा ऑफिस में बैठकर बीड़ी पीकर धूम्रपान कर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जाएंगी।
रिपोर्ट यशपाल सिंह
Jhansidarshan.in