• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

22 जुलाई को होगी शिक्षक संघ की बैठक:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

22 जुलाई को होगी शिक्षक संघ की बैठक: रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रैकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में रविवार 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक आयोजित होने जा रही है । जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई जाएगी ।
राठ कसबे के बीएनवी इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई हमीरपुर की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दिन के 11 बजे बीएनवी इंटर कालेज में आयोजित होने वाली बैठक में शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के साथ शासन के दिये गये विंदु वाले ज्ञापन पर विचार विमर्श होना है। बैठक के बाद विधायक मनीषा अनुरागी के माध्यम से एक मांगपत्र शासन को प्रेषित किया जायेगा।

Jhansidarshan.in