• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुंदेलखण्ड में नहीं प्रतिभाओं की कमी, मेहनत मजदूरी कर बेटे को बनाया चार्टर्ड एकाउंटेंडःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

बुंदेलखण्ड में नहीं प्रतिभाओं की कमी, मेहनत मजदूरी कर बेटे को बनाया चार्टर्ड एकाउंटेंडः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा निवासी राजेन्द्र कुमार आर्य ने मेहनत मजदूरी कर अपने पुत्र विशांत कुमार को पढ़ाया। विशांत की कड़ी मेहनत का नतीजा यह हुआ कि उसका सिलैक्शन चार्टर्ड एकाउण्टेंड पद पर हुआ। लोगों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी।
राठ कसबे के लुधियातपुरा मुहल्ला निवासी विशांत कुमार का चार्टर्ड एकाउटेंट में चयन हो गया। छात्र के चयन पर उसके परिजनों व परिचितों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लुधियातपुरा मुहल्ला निवासी राजेन्द्र कुमार आर्य के बड़े पुत्र विशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में रहकर सी.ए की परीक्षा दी। शुक्रवार को आये रिजल्ट में वह सफल घोषित हुए। बताया कि छह साल की कठिन मेहनत के बाद उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। पिता राजेन्द्र कुमार ने किसी तरह मेहनत मजदूरी कर उसे पढ़ाया। पुत्र की इस सफलता पर वह फूले नहीं समा रहे।

Jhansidarshan.in