• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एस डी ओ के निर्देशन पर विद्युत विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

एस डी ओ के निर्देशन पर विद्युत विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

विद्युत विभाग के एसडीओ के निर्देशन पर व अवर अभियंता 33/11के वी विद्युत उपकेंद्र गरौठा रामनरेश शाक्यवार की अगुवाई में विद्युत विभाग की टीम ने गरौठा थाना अंतर्गत ग्राम ढिपकई में चेकिग अभियान चलाया इस अभियान मे बिधुत चोरी करते हुये दो लोगों को पकड़ लिया जिनमें मुकेश पुत्र हरिओम निवासी ढिपकई व द्वारका प्रसाद पुत्र झुन्नू निवासी ढिपकई एलटी लाइन से सीधे कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पाए गए व दोनो उपभोक्ताओं से समन शुल्क व राजस्व निर्धारण शुल्क जमा करने को कहा गया शुल्क जमा न करने पर अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार ने दोनों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के संशोधित अधिनियम 1007 की धारा 135 के तहत कोतवाली गरौठा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई वही अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार का कहना है कि किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे बिजली चोरी कटिया डालकर विद्युत चोरी करने वाले अपने कनेक्शन मात्र ₹500 की आसान किस्त देकर अपना कनेक्शन करवा सकते हैं अन्यथा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कोतवाली गरौठा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in