• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हत्यारों पर कार्रवाई करने के लिए भाई ने SSP को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार:रिपोर्ट-भूपेन्द्र गुप्ता

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हत्यारों पर कार्रवाई करने के लिए भाई ने SSP को पत्र देकर लगाई गुहार

मउरानीपुर (झाँसी) बहिन के हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए भाई कोतवाली से हताश होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी की शरण में पहुंचा लेकिन वहां से कार्यवाही के आश्वासन से छुब्ध भाई व परिजनों ने आज SSP के नाम के लिए पत्र ने न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम चितावद निवासी संतराम पुत्र राममिलन ने बताया कि उसकी बहिन बिमला देवी की शादी ग्राम भंडरा निवासी शिव प्रसाद पुत्र गोविंद से सवा साल पूर्व 23 अप्रैल 17 को तय दान दहेज के बाद हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक लाने के लिए दबाब बनाकर उत्पीड़न करते रहे।
इसी बीच वह गर्भवती हो गई लेकिन ससुरालीजनों पर दहेज का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसकी हत्या करने पर आमादा हो गए।
बिमला मायके आई एवं पूरी बात बताई।
संतराम के अनुसार गत18 जुलाई को खबर आई कि बिमला की हालत खराब है जब आये तो अस्पताल में उसकी बहन जली हालत में मृत मिली।
आरोप लगाया कि पति सास ससुर ननद ने उसकी बहन की हत्या की है जिसमें उंक्त सभी ससुराली शामिल हैं दिए पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है।

*रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता*

https://www.youtube.com/watch?v=aMKkeyCQ4S0

Jhansidarshan.in