ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
समथर( झांसी):- जहां एक ओर सरकार के द्वारा अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं और जिला के पुलिस विभाग के मुखिया के द्वारा भी कच्ची शराब अवैध रूप से शराब बनाने वाले उसे बेचने पर अंकुश लगाने की बात की जा रही लेकिन समथर थाना की पुलिस के द्वारा समथर के आसपास के रास्तों पर अवैध कच्ची शराब कबूतरा जाति के लोगों से बिचवाई जा रही है जैसे ही नए समथर थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम के द्वारा बागडोर संभाली गई है वैसे अवैध शराब माफिया जुआ कच्ची शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और पुलिस और शराब माफियों में चोली दामन का साथ हो गया और धड़ल्ले से खुले मैं अवैध शराब कच्ची शराब बेचने का काम जोरो से शुरू कर दिया गया है कच्ची शराब बेचने के एवज में समथर थानाध्यक्ष के द्वारा ₹300 प्रतिदिन लिया जाता है जो कबूतरा जाति की बच्चियां जिनको स्कूल जाना चाहिए वही बच्चियों के द्वारा कच्ची शराब की बिक्री की जाती है जब उन बच्चों से पूछा गया की यह कच्ची शराब कैसे बेची जा रही है और पुलिस का डर नहीं लगता क्या तो बच्चियों के द्वारा बताया जाता है कि दरोगा जी अब सामने से निकल रहे हैं और ₹300 प्रतिदिन दरोगा जी ले जाते हैं बिल्कुल सुबह चाहे दुकानदारी हो या ना हो दरोगा जी को ₹300 चाहिए एक तरफ जिला के मुखिया के द्वारा अवैध शराब बा कच्ची शराब को बंद करने की गौहर की जा रही है वहीं पर समथर थाना अध्यक्ष के द्वारा जिला के मुखिया का आदेश को ताक पर रखकर के बल्ले से धड़ल्ले से खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार करवाया जा रहा है अब देखना होगा कि जिला के मुखिया के द्वारा क्या कोई कार्यवाही की जाती है या फिर इसी प्रकार कच्ची शराब का कारोबार थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम के द्वारा बिचवाई जाएगी और ₹300 प्रतिदिन लेकर पुलिस विभाग का नाम और आम जनता का विश्वास पुलिस से उठवाया जाएगा
रिपोर्ट यशपाल सिंह
https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw/videos?view_as=subscriber
कृपया खबरों के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल फोन में सेव करें
चीफ एडिटर नीरज साहू—8052202032
एवं यूट्यूब चैनल पर नई-नई खबर देखने के लिए झांसी दर्शन
( jd news ) लिखें और सबस्क्राइब करे l झाँसी
www.jhansidarshan.com/?p=34062