• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्ति निरीक्षक व राशन विक्रेता कैसे करते हैं लाखों रुपए का राशन चट, एक बड़ा खुलासा देखें धीरेन्द्र रायकवार की इस खास रिपोर्ट में

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी –  प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावे ठोक रही है, लेकिन दावों को पलीता लगाने का काम प्रशासनिक अमले द्वारा किया जा रहा है। जिनको देखकर शायद आप भी इन चीजों से रूबरू होंगे, कि बाकई किस प्रकार विभागों में क्या  खेल खेले जा रहे हैं, जिनसे लाखों रुपए का राशन क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक की मिली भगत से पूर्ति निरीक्षक व राशन विक्रेता चट कर रहे हैं, ऐसे ही एक सच्चाई से हम आपको रूबरू कराएंगे।

हर खबर पर पैनी नजर, खबर की तह तक,  झांसी दर्शन न्यूज़ की यही है पहिचान, निष्पक्ष खबर, निर्भीक रिपोर्टर
तहसील मोठ के ग्राम बम्हरौली का यह मामला है, जिसमें कई महीनों से राशन कार्ड के लिए एक लाभार्थी भटक रही है, महिला ने जब राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज की तो पूर्ति निरीक्षक मोंठ ने उक्त शिकायत के निस्तारण में लिखा कि महिला पात्र है, समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ऑनलाइन आवेदन कार्यालय में जमा कराएं। जब उक्त महिला राशन कार्ड बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने गई तो पता चला कि उसका राशन कार्ड पहले से ही बना है, अब ऐसे में एक बड़ा सवाल यह पैदा होता है की पूर्ति निरीक्षक ने कौनसा चश्मा पहनकर उक्त महिला के राशन कार्ड की सूची में जांच की जो उन्हें राशन कार्ड की सूची में नाम नहीं मिला। कुछ ऐसे ही खेल चल रहे हैं। पूर्ति विभाग में जिसे देखने वाला शायद कोई नहीं। अगर पूर्ति विभाग की जांच कराई जाए तो ऐसे ही कई कारनामे सामने आएंगे। जिसमे राशन कार्ड बने होने के वावजूद भी  राशन कार्ड धारकों का राशन कोटेदार व पूर्ति निरीक्षक डकार रहे हैं। ऐसे ही कई मामलों से जल्द उठेगा पर्दा और विभागों की धांधली और सच्चाई देखने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
हमारे चैनल को लाइक करना सब्सक्राइब करना न भूलें जल्द ही एक बड़ा खुलासा होगा संबंधित विभाग से उठेगा पर्दा कैसे चल रहा है यह खेल जल्दी देखेंगे आप इसलिए चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें और लाइक करें।
अगर आपको ऐसे ही विभागों का पर्दाफाश देखना है तो हमारे चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब फेसबुक पर लाइक करना न भूले और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें और बने रहिए झांसी दर्शन की खास खबरों के साथ और अपने क्षेत्र की पल-पल की खबरों को देखते रहिए
चीफ एडिटर नीरज साहू
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
जिले के अधिकांश ब्लॉक स्तर पर हमारे रिपोर्टर मौजूद है। खास खबर खास रिपोर्ट बड़े खुलासे सिर्फ झांसी दर्शन पर
Jhansidarshan.in