• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किसान समृद्धि सम्मेलन का सफल आयोजन किसानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा:रिपोर्ट-अमित समेले

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

किसान समृद्धि सम्मेलन का सफल आयोजन किसानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा: रिपोर्ट अमित समेले

मऊरानीपुर किसान समृद्धि सम्मेलन का सफल आयोजन किसानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा मऊरानीपुर मंडी में किसान समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया विधानसभा मऊरानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बिहारी लाल आर्य मऊरानीपुर एवं अध्यक्ष सम्मानीय संजय दुबे जिला अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यक्रम संबोधन में माननीय विधायक ने विधानसभा में निवासरत किसानों को आश्वासन योगी मोदी सरकार द्वारा लगातार किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का समय है किसी भी लाभकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ता है तभी उनको उप योजना का लाभ मिल पाता है किसानों को ज्यादा जानकारी ना होने के कारण किसान भाई उक्त लाभों से वंचित रह जाते हैं एवं कुछ लोगों के बहकावे में आकर सरकार की आलोचना करने लगते हैं योगी मोदी सरकार द्वारा हम लोगों को कोई योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है हम पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं से आग्रह करना चाहते हैं कि किसान भाइयों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें योगी मोदी सरकार में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने की किसान सम्मेलन में जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार प्रयास कर रही है और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है समर्थन मूल्य किसानों के लिए लगातार बढ़ाया जा रहा है कुछ अधिकारी सरकार की मंशा के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं जिस कारण लाभकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है बुंदेलखंड भयंकर सूखे की चपेट में है जिस को संज्ञान में लेकर योगी मोदी सरकार चिंतित है यह किस प्रकार से किसान भाइयों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे इस योजना पर कार्य किया जा रहा है किसान समृद्धि सम्मेलन आयोजन के जिला प्रभारी भीम प्रताप सिंह एवं विधानसभा संयोजक राज सिंह चौहान ने सभी किसान भाइयों का बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in