संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाई
कटेरा (झाँसी) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तालपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने बीती रात अपने मकान में फासी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम तालपुरा निवासी 30 वर्षीय अशोक अहिरवार पुत्र मातादीन बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के बाकी सदस्य बाहर खुले में सो रहे थे, जब गुरुवार सुबह अशोक का शव कमरे में पंखे से फासी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब काफी देर तक अशोक कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने जब कमरे को खोल कर देखा तो अशोक फांसी के फंदे से झूल रहा था। सूचना मिलते ही कटेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव विच्छेदन के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की घरेलू कलह तथा कहासुनी से साफ मना किया। आखिर अशोक ने आत्महत्या क्यों की यह उसके परिजनों की समझ से भी परे रहा। उन्होंने बताया कि अशोक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता