• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किसानों ने की आपूर्ति कार्यालय पर तालाबंदी:रिपोर्ट-अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

मऊरानीपुर किसानों ने की आपूर्ति कार्यालय पर ता

लाबंदी: रिपोर्ट अमित समेले

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

भारतीय किसान यूनियन भा कि यू के बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण परिहार के नेतृत्व में बुधवार को आपूर्ति कार्यालय मऊरानीपुर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तालाबंदी की गई आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं राशन विक्रेताओं द्वारा राशन में भेदभाव करने के कारण किसानों का धैर्य टूट गया और किसानों ने आपूर्ति कार्यालय में तालाबंदी कर दी तालाबंदी की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों व अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई अधिकारियों के काफी आश्वासन देने के बाद किसानों ने आपूर्ति कार्यालय का ताला खोल दिया उप जिलाधिकारी ने बताया कि तत्कालीन सप्लाई इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है किसान नेता शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि अंत्योदय कार्डों में जमकर धांधली हुई है उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छावनी बुजुर्ग गुड़िया गांव बड़ा गांव आदि गांव में सैकड़ों महिलाएं व किसान राशनकार्डों की जांच को लेकर उपस्थित हुए किसान नेता ने कहा कि उक्त गांव के अंतोदय राशन कार्डो की जांच किसी उच्च स्तरीय सक्षम अधिकारी से करवाई जाए इस मौके पर भूपेंद्र परिहार लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा प्यारेलाल बेधड़क आनंद कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे
रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in