• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ग्राम ढेरी में विकास कार्यों में धांधली खुली पोल, ग्राम प्रधान विकास के नाम पर चटकर गये लाखों रुपये, जरूर देखें धीरेन्द्र रायकवार की यह खास रिपोर्ट

https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw/videos?view_as=subscriber
कृपया खबरों के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल फोन में सेव करें
चीफ एडिटर नीरज साहू—8052202032
एवं यूट्यूब चैनल पर नई-नई खबर देखने के लिए झांसी दर्शन
( jd news ) लिखें और सबस्क्राइब करे l झाँसी
www.jhansidarshan.com/?p=34062

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

शासन के मंसूबे को धूमिल कर रहा हैं प्रशासन—–प्रदेश में सरकार आने से पहले दावे कर रही थी कि भाजपा लाओ गुंडई हटाओ, भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, वगैरा-वगैरा पता नहीं कितने दावे ठोक रही थी और कहा भी था कि सिर्फ एक बार हमारी सरकार आने दो पूरे देेश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर देेंगे।

योगी जी थककर सो रहें गहरी नींद,  पुराने ढर्रे में चला गया प्रशासन—-लेकिन सरकार बनते ही शायद देश व प्रदेश के मुखिया या तो अपने द्वारा किए गए वादों को भूल गए हैं, या फिर अन्य सरकारों की तरह यह भी शासन व प्रशासन पुराने ढर्रे में चला गया, लगातार जिस प्रकार पिछली सरकारों मैं भ्रष्टाचार जारी था आज भी जारी है, सरकार बनते ही लगभग दो माह पूरे प्रशासनिक अमले में उथल-पुथल मच गई थी, योगी सरकार ने बहुत ही उत्तम कार्य करके दो माह सरकार कैसे चलती है, यह साबित कर दिया था। लेकिन शायद दो माह बाद हमारे प्रदेश के मुखिया थककर आराम करने लगे हैं, जिससे फिर से प्रशासनिक अमला वही पुराने ढर्रे में चला गया है, जिसमें शासन सिर्फ बदनाम हो रहा है, प्रशासनिक अमला मालामाल हो रहा है, कुछ ऐसे ही हालात होते जा रहे हैं, हमारे प्रदेश के अधिकांश जिलों का, जिनमें से एक जिला का मामला भी हमारे सामने आया है।

कहाँ का क्या है मामला—–मामला झांसी जिले के मोंठ ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले ग्राम महाराजगंज ढेरी का है, जहां ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा किए गए, अवैधानिक तरीके से लोहिया आवास अपात्र व्यक्तियों को आवंटन किया गया, व मनरेगा में बड़ा घोटाला किया गया। जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग ग्रामीणों ने की है।

विकास कार्यों में धांधली की खुली पोल—–जिसमें बताया गया है कि ग्राम प्रधान महाराजगंज ढेरी गांव में विकास के नाम पर विकास कार्यों में धांधली का मामला सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत महाराजागंज ढेरी में ग्राम प्रधान महिला होने के कारण ग्राम ग्रामसभा के समस्त कार्य उनके पति शंकरसिंह ही करते हैं, जिनमें उन्होंने योजना के अंतर्गत लोहिया आवास अपात्र लोगों को दे दिया गया। व पात्रता की सूची से ग्राम के कई विधवा महिला हैं, जिनको पात्रता की सूची से हटा दिया गया। गांव की ही एक गरीब महिला ने शिकायत की है कि  गरीब होने के कारण मैंने पैसे देने में अपनी असमर्थता जताई तो धमकी देता है कि किसी से शिकायत की तो शासन द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। मनरेगा के अंतर्गत जो कार्य होते हैं ग्राम प्रधान मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कोई भी विकास कार्य नहीं करा रहे हैं, पात्र व्यक्तियों की मनरेगा में कोई रोजगार नहीं दे रहे हैं, जिसकी शिकायत गांव की ही महिला दयावती, गुड्डी देवी ने जिलाधिकारी से की व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोले खण्ड विकास अधिकारी मोंठ——–वही जब इस पूरे मामले की जानकारी हमारे संवाददाता धीरेन्द्र रायकवार ने संबंधित खंड विकास अधिकारी मुकेश पटेल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जो आवास और शौचालय की शिकायत ग्राम महाराजगंज ढेरी की महिलाओं द्वारा की गई थी, जिस पर उन्होंने बताया कि मैंने संबंधित ग्राम प्रधान से दूरभाष से संपर्क किया तो उनकी शिकायत के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में दोनों महिलाओं को शामिल कर लिया गया है, जब की शौचालय की शिकायतों में बताया गया है कि दोनों महिलाओं के पास पहले से ही शौचालय मौजूद है।

शिकायतकर्ता महिलाओं से खंड विकास अधिकारी की बातों की सच्चाई की यह है दास्तान—जब दोनों महिलाओं से शौचालय पहले से ही मौजूद है, के बारे में जानकारी की तो संबंधित शिकायतकर्ताओं ने बताया कोई भी शौचालय उनका नहीं बनवाया गया है, उन्होंने इस बात को भी कहा है कि हो सकता है कि ग्राम प्रधान ने कागजों में ही शौचालय बना दिया हो, और अगर बनवाया गया है तो संबंधित अधिकारी आकर मौके का मुआयना करें तो दूध का दूध और पानी का पानी खुद ही सामने हो जाएगा। अब देखना यह होगा कि संबंधित शिकायतों के आधार पर संबंधित खंड विकास अधिकारी उक्त ग्राम प्रधान के खिलाफ क्या कोई सख्त कदम उठाएंगे या फिर यूं ही पुराने ढर्रे में जैसे चल रहा है उसी नक्शे कदम पर सब चलता रहेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=aMKkeyCQ4S0


Jhansidarshan.in