सगे भाई-बहिन की नदी में डूबने से मौत, रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
कटेरा (झाँसी) स्थानीय कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पठगुवां में वुधवार को दोपहर सुखनई नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहिन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चार बच्चे नदी के पास टहल रहे थे। टहलते- टहलते नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से दो सगे भाई-बहिन की मौके पर ही मौत हो गई। व दो बच्चों को बचा लिया गया।
ग्रामीणों ने जाल डालकर बच्चों का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि पठगुवां गांव निवासी पुष्पेन्द्र बरार पेशे से किसान हैं। उनके बच्चे अरुन 5 वर्ष, काजल 7 वर्ष टहल रहे थे। टहलते-टहल गांव के पास से गुजर रही सुखनई नदी में नहाने चले गए। उनके साथ गांव के कुछ अन्य बच्चे भी थे। नहाने के दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बच्चों का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह, एस आई कन्हैयालाल सचान, सहित पुलीस स्टाप मौके पर पहुंचे।पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता